उत्पत्ति
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 5 द्वारका की स्थापना अक्टूबर 2003 को हुई थी ।यह शिक्षा मंत्रालय के तहत, केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा संचालित संस्थानों में से एक है। केंद्रीय विद्यालय सेक्टर 5 द्वारका केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को सामान्य पाठ्यक्रम ,पाठ्यचर्या और शिक्षा के माध्यम के साथ गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की परिकल्पना करता है। भारत सरकार के स्थानांतरणीय नौकरियों वाले कर्मचारी जिसमें रक्षा सेवा ,शिक्षा मंत्रालय के कर्मचारी और विशेष सुरक्षा समूह के कर्मचारी शामिल हैं, के बच्चे इस संस्था में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं । योग्य,मेधावी और प्रतिभाशाली शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विद्यालय में अधिकांश खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ हैं: जिम, खो खो, फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल।
विद्यालय का उद्घाटन दिनांक: 01/10/2003
उच्चतम कक्षा और प्रत्येक कक्षा के लिए स्वीकृत अनुभागों की संख्या:
कक्षा 1 से 10 – प्रत्येक में 4 अनुभाग
कक्षा 1 से 12 (विज्ञान स्ट्रीम) – प्रत्येक में 2 अनुभाग
कक्षा 1 से 12 (वाणिज्य) – प्रत्येक में 1 अनुभाग
कक्षा 1 से 12 (मानविकी) – प्रत्येक में 1 अनुभाग
एटीएल प्रयोगशाला
एआई प्रयोगशाला